आज 31 अगस्त हैं अमृता जी का जन्म का दिन।
मेरे लिए यह दिन अब बहुत ही ज़ज्बाती होता है। आज है उनकी बातों का दिन, उनकी यादों का दिन। इनका लेखन ही था जिसने मुझे किताबों का रसिक बनाया। पहले एक किताब पढ़ी फिर दूसरी, फिर तीसरी, और फिर किसी ओर लेखक की एक किताब पढ़ी और ये सिलसिला यू ही चल पड़ा। या यू ही भी कह सकते है ये ही थी जिन्होने मुझे बिगाड़ा और किताबों से दोस्ती करा दी। और मन चाहने लगा कि एक बार इनसे मिला जाए। जो इंसान इतना प्यारा लेखन करता है वो कैसा है। बस कही से पता लिया उनके घर का। और निकल पड़े 31 अगस्त को उनकी जन्मदिन की बधाई देने के लिए। एक हाथ में एक ग्रीटींग और एक किताब " चुने हुए उपन्यास- अमृता प्रीतम" लिए निकल पड़े उनके होजखास घर के लिए। होजकास पहुँच कर एक गुलदस्ता लिया फूलों का।( कभी किसी लड़की को फूल तो क्या एक छोटा सा ग्रीटींग भी नही दिया। और जो एक आध लड़की अच्छी लगी कभी उनका नाम भी नही पूछ सका और आज फूल भी, ग्रीटिंग भी, वाह क्या बात है ) पता ढूढ कर घर के बाहर लगी घंटी बजाई। एक आदमी आया कुर्ता पजामा पहने। लगता था जाना पहचाना दिमाग पर जोर दिया तो पता लगा अरे ये तो इमरोज जी है। वो मुझे ऊपर ले गए। और एक जगह बैठा कर बोले कि आज उनकी तबीयत जरा ठीक नही है फिर भी बता कर आता हूँ कि कोई चाहने वाला आपको जन्मदिन की बधाई देने आया है। वो आई इमरोज जी को पकड़ते हुए मुझे लगा जैसे मैने गलती कर दी हो आकर। पर वो आई तो मैने उनके चरणस्पर्श किए। एक आर्शीवाद का हाथ सिर पर प्यार से फिर गया। फूलों का गुलदस्ता दिया गया जन्मदिन की मुबारकबाद के साथ साथ। नाम पूछा, काम पूछा। लगभग 10या 15 मिनट बात हुई। बात करते हुए लगा जैसे मै इन्हें बरसो से जानता हूँ। मैंने ही कहा कि आपकी तबीयत ठीक नही आप आराम करे। ठीक है मै जाती हूँ। एकदम ही मै फिर से बोल उठा कि मुझे आपके आटोग्राफ चाहिए और मैने वो किताब आगे बढ़ा दी। वे आटोग्राफ दे कर चली गई इमरोज जी के साथ। मैं खुश था कि मैंने इनसे मुलाकात कर ली। इमरोज जी आए और मैने दूसरे कमरे में जाने की इजाजत माँगी जहाँ खूब सारी पेटिंग्स रखी हुई थी जिन्हें देखने की इच्छा दूर से ही देखने के बाद हो गई थी। इमरोज जी ने कहा क्यों नही आप देखिए। जैसे ही मैं उस कमरे में घुसा तो देखा चारों तरफ पेटिंग्स ही पेटिंग्स थी दिवारों। और फर्श पर दीये रखे थे बुझे हुए ऐसा लगा कि जैसे रात को जले हो। उस कमरे में आकर लगा कि पता नही मै कौन सी दुनिया में आ गया हूँ। वो दिन है और आज का दिन है इमरोज जी की पेटिंग्स मैं दूर से पहचान जाता हूँ और अमृता जी की किताबों को भी। बहुत देर तक उस दुनिया में रहकर मैं विदा लेकर आ गया। फिर उसके बाद भी वहाँ जाना हुआ। एक दो बार। ये मेरी पहली मुलाकात थी उनके साथ। उनके जन्मदिन पर आप सभी से बाँट डाली। एक इमेज भी है जिस अमृता जी के आटोग्राफ है। साथ कुछ अमृता प्रीतम जी की कविताएँ भी पेश कर रहा हूँ आशा है आप लोगों को मेरी पसंद अच्छी लगेगी। जोकि " चुनी हुई कविताएँ- अमृता प्रीतम" की किताब से ली गई है। जिनके प्रकाशक है "भारतीय ज्ञानपीठ" । भारतीय ज्ञानपीठ की बहुत मेहरबानी।
आदि रचना
मैं- एक निराकार मैं थी
यह मैं का संकल्प था, जो पानी का रुह बना
और तू का संकल्प था, जो आग की तरह नुमायां हुआ
और आग का जलवा पानी पर चलने लगा
पर वह पुरा-ऐतिहासिक समय की बात है .....
यह मैं की मिट्टी की प्यास थी
कि उस ने तू का दरिया पी लिया
यह मैं की मिट्टी का हरा सपना
कि तू का जंगल उसने खोज लिया
यह मैं की माटी की गन्ध थी
और तू के अम्बर का इश्क़ था
कि तू का नीला-सा सपना
मिट्टी की सेज पर सोया ।
यह तेरे और मेरे मांस की सुगन्ध थी -
और यही हक़ीक़त की आदि रचना थी ।
संसार की रचना तो बहुत बाद की बात है ......
अमृता प्रीतम
एक दर्द था-
जो सिगरेट की तरह मैंने चुपचाप पिया
सिर्फ़ कुछ नज़्में हैं -
जो सिगरेट से मैं ने राख की तरह झाड़ी.....
इमरोज़ चित्रकार
मेरे सामने- ईज़ल पर एक कैनवस पड़ा है
कुछ इस तरह लगता है -
कि कैनवस पर लगा रंग का टुकड़ा
एक लाल कपड़ा बन कर हिलता है
और हर इंसान के अन्दर का पशु
एक सींग उठाता है ।
सींग तनता है -
और हर कूचा-गली-बाज़ार एक ' रिंग ' बनता है
मेरी पंजाबी रगों में एक स्पेनी परम्परा खौलती
गोया कि मिथ- बुल फाइटिंग- टिल डैथ -
मेरा पता
आज मैंने अपने घर का नम्बर मिटाया है
और गली के माथे पर लगा गली का नाम हटाया है
और हर सड़क की दिशा का नाम पोंछ दिया है
पर अगर आपको मुझे ज़रुर पाना है
तो हर देश के, हर शहर की, हर गली का द्वार खटखटाओ
यह एक शाप है, एक वर है
और जहाँ भी आज़ाद रुह की झलक पड़े
समझना वह मेरा घर है ।
किसी को फसल के अच्छे दाम की तलाश,किसी को काम की तलाश,किसी को प्यार की तलाश, किसी को शांति की तलाश, किसी को खिलौनों की तलाश,किसी को कहानी की तलाश,किसी को प्रेमिका की तलाश, किसी को प्रेमी की तलाश,................ तलाश ही जीवन है
Sunday, August 31, 2008
Saturday, August 30, 2008
व्यथा एक जीवन की
पेड़
धूप में तपता
ठंड में अकड़ता
बारिश में खिलता
ये पेड़ यू ही डटा रहता।
कोई थका मादा जब इसके पास आता
इसकी छाया में थकान मिटा, एक नई ऊर्जा लेकर जाता
जब भी माँगा किसी ने एक लकड़ी का टुकड़ा
अपने घर का चूल्हा जलाने को
खुशी-खुशी वह लकड़ियाँ देता रहता।
पर कोई नहीं पूछता उससे
उसके दिल की बातें
उसके अरमान
उसके सपने
उसके दुख
धूप में तपता
ठंड में अकड़ता
बारिश में खिलता
ये पेड़ यू ही डटा रहता।
कोई थका मादा जब इसके पास आता
इसकी छाया में थकान मिटा, एक नई ऊर्जा लेकर जाता
जब भी माँगा किसी ने एक लकड़ी का टुकड़ा
अपने घर का चूल्हा जलाने को
खुशी-खुशी वह लकड़ियाँ देता रहता।
पर कोई नहीं पूछता उससे
उसके दिल की बातें
उसके अरमान
उसके सपने
उसके दुख
Monday, August 25, 2008
एक लाचारी भरा दिन
दो किलकारी
दो किलकारीयाँ घर में गूँजने से पहले
बीच रास्तें में ही कहीं दफ़न हो गई
कोई अनदेखी अनजानी डोर उन्हें खींच ले गई
बहना काका काका पुँकारती रही
माँ दर्द में कराहती हुई आवाज़ लगाती रही
दादी कहती मेरे दो फूल आओ और खिल जाओ
दादा रुँधे गले से बोल रहे
ओ मेरे राम लक्ष्मण मेरे बुढ़ापे के साथी बन जाओ
मैं ना आवाज़ मार सका, ना हाथ ही बढ़ा सका
मैं दो दो हाथ लिए भी पत्थर की मूर्ति बना खड़ा
बस देखता रहा, बस देखता रहा, बस देखता रहा ....
दो किलकारीयाँ घर में गूँजने से पहले
बीच रास्तें में ही कहीं दफ़न हो गई
कोई अनदेखी अनजानी डोर उन्हें खींच ले गई
बहना काका काका पुँकारती रही
माँ दर्द में कराहती हुई आवाज़ लगाती रही
दादी कहती मेरे दो फूल आओ और खिल जाओ
दादा रुँधे गले से बोल रहे
ओ मेरे राम लक्ष्मण मेरे बुढ़ापे के साथी बन जाओ
मैं ना आवाज़ मार सका, ना हाथ ही बढ़ा सका
मैं दो दो हाथ लिए भी पत्थर की मूर्ति बना खड़ा
बस देखता रहा, बस देखता रहा, बस देखता रहा ....
Labels:
अकविता,
तुकंबदी,
दादा,
दादी,
बहना,
माँ,
राम लक्ष्मण,
सुशील छौक्कर
Friday, August 22, 2008
मेरा बचपन
दिल्ली में मेरा बचपन
मेरे बचपन की दिल्ली थी बड़ी खुली खुली
ट्रेन की आवाजें थी मेरी माँ की घड़ी
लिखता था तख़्ती पर, मुलतानी मिट्टी पोत के
सरकड़ो की कलम बना, काली स्याही की दवात में डुबो के
पाठशाला में ज़मीन पर बैठ पढ़ा करते थे
टाट भी खुद ही घर से ले जाया करते थे
वो खट्टी मीठी संतरे की गोली मुँह में डाल
क से कलम, द से दवात बोला करते थे
पाठशाला की जब बजती टन टन पूरी छुट्टी की घंटी
पीठ पर बस्ता टांगे, हाथ में तख़्ती लिए
दौड़ जाते थे शोर मचाते हुए घर के लिए
फैंक बस्ता एक कोने में, खा जल्दी जल्दी एक दो रोटी
भाग जाते थे भरी दोपहरी में गिल्ली डंडा और कंचे खेलने
वापिस आते वक्त भरी होती कंचो से कमीज़ की झोली
माँ डाटँती सारे के सारे कंचे नाली में बहा डालती
हाथ मुँह धो, लगा पीठ दीवार पर
स्कूल का सारा काम थोड़ी देर में ही कर जाया करते थे
शाम ढलती रात होती माँ के चूल्हे में आग होती
खा माँ के हाथों की रोटी, लेट खाट पर सपनों में खो जाते थे
मेरे बचपन की दिल्ली थी बड़ी खुली खुली
ट्रेन की आवाजें थी मेरी माँ की घड़ी
लिखता था तख़्ती पर, मुलतानी मिट्टी पोत के
सरकड़ो की कलम बना, काली स्याही की दवात में डुबो के
पाठशाला में ज़मीन पर बैठ पढ़ा करते थे
टाट भी खुद ही घर से ले जाया करते थे
वो खट्टी मीठी संतरे की गोली मुँह में डाल
क से कलम, द से दवात बोला करते थे
पाठशाला की जब बजती टन टन पूरी छुट्टी की घंटी
पीठ पर बस्ता टांगे, हाथ में तख़्ती लिए
दौड़ जाते थे शोर मचाते हुए घर के लिए
फैंक बस्ता एक कोने में, खा जल्दी जल्दी एक दो रोटी
भाग जाते थे भरी दोपहरी में गिल्ली डंडा और कंचे खेलने
वापिस आते वक्त भरी होती कंचो से कमीज़ की झोली
माँ डाटँती सारे के सारे कंचे नाली में बहा डालती
हाथ मुँह धो, लगा पीठ दीवार पर
स्कूल का सारा काम थोड़ी देर में ही कर जाया करते थे
शाम ढलती रात होती माँ के चूल्हे में आग होती
खा माँ के हाथों की रोटी, लेट खाट पर सपनों में खो जाते थे
Subscribe to:
Posts (Atom)