चूहा और कौआफंसा चूहा कौए की चोंच में
चूहे के लिए
एक तरफ पहाड़, दूसरी तरफ खाई
बीच में अस्तिव की लड़ाई
चूहा छटपटाता
झटके मार पूंछ को चोंच से निकालता
पर फिर से फंस जाता
तभी
समय ने ली एक करवट
गुजरा वहाँ से एक परिंदा
चूहे पर आई उसको दया
लगा भगाने वो कौए को
पर कौआ था बलशाली
पीछे हटता एक कदम
आगे बढ़ता दो कदम
चूहा लहूलुहान हो गया
सोचा चूहे ने अब तो बस मौत
परिंदा फिर भागा कौए की तरफ
मौका देख चूहे ने फिर से की एक कोशिश
गिरता पड़ता चूहा पहुँचा अपने बिल
जीवन यही हैं
संघर्ष करते जाना
अपना अस्तिव बचाना
ऊपर दी गई फोटो www.mikejewel.com से ली गई हैं। जिन्होने ये फोटो ली उनका नाम Micheal .C. Jewel हैं जोकि Marylanda , USA में रहते हैं। इस तुंकबदी को और जीवंत दिखाने के लिए मुझे लगा ये फोटो लगा दूँ । इसके लिए Micheal .C. Jewel जी का बहुत शुक्रिया।